प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम को यूट्यूब पर 4.5 लाख से ज्यादा डिसलाइक मिलने के बाद अब पीएमओ इंडिया ने अपने यूट्यब चैनल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पीएमओ इंडिया के यूट्यब चैनल पर कमेंट का सेक्शन ऑफ कर दिया.
पीएमओ इंडिया के यूट्यब चैनल पर कमेंट सेक्शन के साथ-साथ लाइक और डिसलाइक भी बंद नजर आ रहा है यानि अब यूजर न तो किसी भी वीडियो को लाईक और डिसलाइक नहीं कर सकेंगे, इसके साथ वह अब कोई कमेन्ट भी नहीं कर पाएंगे.